मैच हारे, दिल जीता:कोहली ने रिजवान को लगाया गले

मैच हारे, दिल जीता:कोहली ने रिजवान को लगाया गले
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया और मैच खत्म होने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में बातचीत और गले लगते नजर आए। मैच खत्म होने के बाद आई इन तस्वीरों ने सभी का दिल जीत लिया।
इंडियन कैप्टन विराट कोहली ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को जीत की बधाई दी। बधाई देते-देते उन्होंने बाबर आजम को गले भी लगा लिया। विराट का ये अंदाज सबको भा गया। क्रिकेट फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं। इंडिया ही नहीं, पाकिस्तान के फैंस भी इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।
हर्षा भोगले ने कहा- यह खेल की सच्चाई है
क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट करके कहा कि यह खेल की सच्चाई है। उन्होंने लिखा- विराट, रिजवान और बाबर के बीच बातचीत और और पाकिस्तान के कुछ युवा खिलाड़ियों को धोनी के साथ देखकर काफी अच्छा लगा। यह नजारा हर तरह के प्रचार और पॉस्चरिंग से परे था।
फैंस बोले- यह ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’
पाकिस्तान के फैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यही ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ है। कुछ पाकिस्तान के चाहने वालों ने ट्वीट करके कहा कि हम धोनी और कोहली को प्यार करते हैं। वो कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आइडल हैं। यही बात, मैच खत्म होने के बाद मैदान पर भी दिखाई दी।
मैच के बाद टीम इंडिया के मेंटर एमएस धोनी से पाकिस्तान के इमाद, मलिक समेत तमाम प्लेयर बातचीत करते दिखाई दिए।
माही और विराट ने फैंस का दिल जीता
टीम इंडिया के मेंटर धोनी भी बाबर आजम के साथ काफी देर तक बात करते नजर आए। इस दौरान शोएब मलिक भी साथ में खड़े थे। माही और विराट दोनों ने मैदान पर अपने व्यवहार से दोनों देशों के लाखों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |