शिलांग पुलिस नहीं मानी तो यूट्यूबर्स से मदद ली

शिलांग पुलिस नहीं मानी तो यूट्यूबर्स से मदद ली
इंदौर। शिलांग पुलिस से लेकर वहां के लोग तक हमारी मदद के लिए राजी नहीं हुए। तब यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों की मदद ली। उन्हें पैसे दिए और राजा-सोनम के फोटो-वीडियो पोस्ट करवाए। एक लोकल न्यूज चैनल को भी रुपए देकर खबर प्रकाशित करवाई। इसके बाद मदद के लिए इंदौर के पुलिस अधिकारियों से बात की। तब जाकर शिलांग पुलिस ने सर्चिंग शुरू की।

यह कहना है इंदौर के राजेंद्र नगर के रहने वाले राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी का। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को वे शिलांग में थे। इसी दिन दोपहर से उनका फोन बंद आ रहा है। दोनों 7 दिन से लापता हैं। राजा के भाई विपिन और सोनम के भाई गोविंद शिलांग में ही हैं। वे दंपती की तलाश में जुटे हुए हैं।

बुधवार को भी स्थानीय पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया था, जो तेज बारिश के चलते रोकना पड़ा। उधर, राजा रघुवंशी के परिजनों ने दंपती का पता बताने वालों को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

परिवार दो माह पहले आए थे संपर्क में
राजा और सोनम की शादी दोनों के मांगलिक होने की वजह से हुई थी। दोनों परिवार दो माह पहले ही एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। कुंडली में गुण अच्छे मिले, तो परिवार के लोगों ने जल्द शादी करने का निर्णय लिया।

सोनम पहले प्लायवुड कंपनी में एचआर के पद पर काम कर रही थी। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया। इसके बाद शादी की प्लानिंग हुई। राजा तीन भाइयों में सबसे छोटा है। पूरा परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है।

सोनम ने ही की थी बाहर जाने की प्लानिंग
राजा के परिजनों ने बताया कि हनीमून पर जाने की प्लानिंग सोनम की ही थी। उसने ही टिकट बुक किए और पैकिंग भी की। वैसे तो राजा देश में कई जगह घूमा, पर कामाख्या देवी जाना नहीं हुआ था। इसलिए वह जाने के लिए राजी हो गया।

कामाख्या देवी से किसी ने बताया कि शिलांग अच्छा है
राजा के भाई सचिन ने बताया कि जब राजा और सोनम कामाख्या देवी में थे, तब रात में उन्होंने कॉल पर बताया था कि वह शिलांग जा रहे हैं। उन्हें मंदिर में किसी व्यक्ति ने बताया था कि घूमने के लिए शिलांग अच्छी जगह है। इसके बाद दूसरे दिन वह शिलांग के लिए निकल गए। उन्हें 29 मई को वापस आना था।

शिलांग की जिस ओसरा हिल्स में राजा और सोनम लापता हुए हैं, वो बेहद खतरनाक ट्रेक है और दुनिया के सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में से एक है। राजा असुरक्षित जगहों को लेकर संवेदनशील है। वह ऐसे खतरों से भरी जगहों पर परिवार के लोगों जाने नहीं देता था, तो सोनम को क्यों लेकर जाएगा।

पहले भी परिवार के लोग जम्मू कश्मीर घूमने गए थे, तब राजा ने कई ऐसी जगह पर परिवार को जाने से रोका था। वह परिवार के लोगों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है।

‘राजा ने नेटवर्क नहीं होने की बात कही थी’
सचिन ने बताया कि उनका भाई विपिन और गोविंद शिलांग में ही हैं। वे पहाड़ियों में काफी नीचे तक जा रहे हैं, बावजूद इसके उनके मोबाइल का नेटवर्क मिल रहा है। लेकिन राजा ने आखिरी बार बातचीत में नेटवर्क जाने की बात कही थी। समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |