IPL क्वालिफायर-1, 50 पर पंजाब के 5 बैटर्स आउट

IPL क्वालिफायर-1, 50 पर पंजाब के 5 बैटर्स आउट
स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2025 का क्वालिफायर-1 पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

पंजाब ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोयनिस और शशांक सिंह क्रीज पर हैं।

नेहल वाधेरा 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने बोल्ड कर दिया। दयाल ने प्रियांश आर्या (7 रन) को भी आउट किया। वहीं, जोश हेजलवुड ने जोस इंग्लिश (4 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (2 रन) को आउट किया। प्रभसिमरन सिंह (18 रन) भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।

आज जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। जबकि, हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा, वो क्वालिफायर-2 खेलेगी। पंजाब और बेंगलुरु IPL इतिहास में पहली बार आपस में प्लेऑफ मैच खेल रही हैं। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जैमिसन और अर्शदीप सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     डकैती में व्यापारी के बेटे का साथी निकला मास्टरमाइंड     |     सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई     |     तलाकशुदा महिला से रेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर धोखा     |     ‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में 56 करोड़ कमाए     |     शाह बोले- 2026 में तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में NDA सरकार बनेगी     |     मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डाला     |     कनाडा में पत्रकार पर खालिस्तानियों का हमला     |     IPL में विदेशी खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा रहेगी दो दिन:सत्यवान-सावित्र से जुड़ी है ज्येष्ठ पूर्णिमा की व्रत कथा     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |