भगवान राम के वंशज थे अजमीढ़ देव: संजय

भगवान राम के वंशज थे अजमीढ़ देव: संजय
स्वर्णकार समाज ने सादगी से मनाई अजमीढ़ देव जयंती
बैतूल। स्वर्णकार समाज के आराध्य अजमीढ़ देव की जयंती जिला अध्यक्ष संजय सोनी के लोहिया वार्ड स्थित आवास पर सादगी से मनाई गई। सभी सामाजिक बंधुओ ने सबसे पहले भगवान अजमीढ़ देव के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी ने अजमीढ़ देव की आरती उतारी। कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि अजमीढ़ देव भगवान राम के वंशज थे। अजमीढ़ देव ने ही सोने चांदी की कारीगरी का प्रचलन शुरू किया था। आज उन्हीं की देन है कि समाज सोने चांदी का व्यापार कर रहा है। समाज के वरिष्ठ इंजीनियर जेपी सोनी ने कहा कि अजमीढ़ देव ब्रह्मा जी के पुत्र थे। उन्होंने ही स्वर्ण कला का ज्ञान सोनी समाज को दिया। डॉ श्याम सोनी ने कहा कि अजमीढ़ देव के चरित्र को सभी सामाजिक बंधुओं को जीवन में उतारना चाहिए। इस दौरान भिलाई समाज के अध्यक्ष अशोक सोनी समेत समाज के ओमप्रकाश सिक्केवाल दिलीप सोनी शिक्षक, तरुण सोनी, आतिष सोनी, प्रदीप सोनी, सुरेश सोनी शिक्षक, कमल सोनी, श्याम सोनी, अनूप सोनी, प्रदीप सोनी, मनीष सोनी, ममता सोनी, पंकज सोनी, खगेंद्र सोनी, अरविंद सोनी, संजय सोनी शिक्षक अंकित सोनी, सुनील तरकसवार, अजय सोनी, यश सोनी, मोहन सोनी मौजूद थे। अंत में जिला अध्यक्ष संजय सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में दीपावली मिलन समारोह के बाद वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित कर सभी सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में भोपाल की लैब असिस्टेंट ट्रेन से गिरी:भीड़ के कारण गेट पर बैठी थी     |     एमपी का सबसे बड़ा सीरियल किलर टेलर:34 लोगों का कत्ल किया     |     इंदौर के होटल में मिली नकली नोट की फैक्ट्री     |     टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच     |     UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:शक्ति दुबे टॉपर     |     धनखड़ बोले- संसद ही सुप्रीम, उससे ऊपर कुछ नहीं:सांसद असली मालिक     |     जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका     |     मोदी सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे:21 तोपों की सलामी दी गई     |     IPL में LSG vs DC:मुकेश कुमार को 1 ओवर में 2 विकेट     |     गुरुवार और एकादशी का 24 अप्रैल को     |