बैतूल में हर सीना तिरंगा अभियान:हर रविवार नागरिकों को लगेगा तिरंगा बैज

बैतूल में हर सीना तिरंगा अभियान:हर रविवार नागरिकों को लगेगा तिरंगा बैज
बैतूल। बैतूल के स्थानीय पुलिस ग्राउंड में ‘हर सीना तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य रमेश भाटिया, विनय धर्माधिकारी और पिंकी भाटिया ने सैनिक परिषद संघ मध्य प्रांत के सचिव अनिल वर्मा के साथ विधायक हेमंत खंडेलवाल को सीने पर तिरंगा बैज लगाकर अभियान की शुरुआत की।

पॉलीथिन मुक्त अभियान के संयोजक हेमंत बबलू दुबे के 75 दिन 75 कदम अभियान से जुड़े स्वयं सेवी भी इस अभियान से जुड़ गए है।

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि यह अभियान हर रविवार सुबह जारी रहेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और सैनिकों का हौसला बढ़ाना है। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज के परिदृश्य में अभियान की बेहद जरूरत है।यह एक सार्थक कदम है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अलकेश आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, एकलव्य अवॉर्ड विजेता रामराव नागले, मनोज विष्ट, नवल सिंह, इंदी वालिया, केशव ठाकरे, शंकर चांवरिया, नितेश राजपूत, संजू नागले और आलोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     युवक ने खाया जहर, मौत     |     डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद रेप:स्टूडेंट है आरोपी, विवाहित महिला के साथ की ज्यादती     |         |     ट्रांजिट पर रहेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव:उज्जैन से इंदौर आकर गोंदिया रवाना होंगे     |     इंदौर के यात्री पहुंचे केदारनाथ यात्रा पर:बोले-यहां डर जैसी कोई बात नहीं, सामान्य हैं हालात     |     मंच पर बेहोश हुए तमिल सुपरस्टार विशाल:इवेंट के चीफ गेस्ट बने थे     |     PM मोदी बोले- पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा:तीनों सेनाएं अलर्ट पर     |     चीन ने कहा- पाकिस्तान को हथियार नहीं भेजे:भारत से तनाव के दौरान कार्गो प्लेन भेजने को अफवाह बताया     |     कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा:BCCI ने लिखा- थैंक्यू विराट, एक युग का अंत, विरासत जारी रहेगी     |     वैशाख पूर्णिमा:नदी स्नान और भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, अन्न और छाते का करें दान     |