दिग्विजय के भाई को कांग्रेस ने थमाया शोकॉज नोटिस

दिग्विजय के भाई को कांग्रेस ने थमाया शोकॉज नोटिस
भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। वेणुगोपाल ने पार्टी विरोधी बयानों को लेकर लक्ष्मण सिंह से 10 दिनों में जवाब मांगा है।

कहा था उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले हैं

24 अप्रैल को गुना जिले के राघौगढ़ में लक्ष्मण सिंह पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं। कांग्रेस को उनसे समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

लक्ष्मण सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी को भी सोच समझकर बात करने की नसीहत दे डाली। कहा था कि मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, पार्टी को मुझे निकालना हो तो आज निकाल दे। हमारी पार्टी के नेता सोच समझकर बोले नहीं तो उन्हें चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेंगे।

जहां टूरिस्ट थे, वहां पुलिस क्यों नहीं थी
लक्ष्मण सिंह ने कहा- चुनी हुई सरकार यह तय करती है कि फौज कहां लगेगी और पुलिस कहां लगेगी। जहां वो बताते हैं, वहां जाकर वो लग जाती है। जहां फौज लगी है, वहां उन्होंने (आतंकियों) कुछ नहीं किया। जहां टूरिस्ट इक्ट्‌ठे हो रहे थे, वहां पुलिस क्यों नहीं लगाई। एक सिपाही नहीं था वहां, इसका दोषी कौन है? आतंकवादी तो हैं ही, पर वो मिला हुआ है।

रॉबर्ट वाड्रा का बचपना कब तक झेलेंगे
लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- ‘ये हमारा रॉबर्ट वाड्रा, जीजा जी राहुल गांधी का, कहता है कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इन दोनों का ये बचपना हम कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी भी थोड़ा सोच-समझकर बात करें। इनकी नादानियों की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।’

लगातार पार्टी लाइन से हटकर दे रहे बयान
लक्ष्मण सिंह लंबे समय से पार्टी लाइन से हटकर बयान देते रहे हैं। वे दिग्विजय सिंह से लेकर राहुल गांधी, जीतू पटवारी सहित तमाम नेताओं पर सवाल उठा चुके हैं। इस मामले में पार्टी के भीतर लक्ष्मण सिंह पर कार्रवाई करने की मांग उठ रही थी।

असम्मान जनक व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं

एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को हाल ही में सार्वजनिक मंच पर दिए गए बयानों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है, यह नोटिस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के ऑफिस की ओर से जारी किया गया और उन्हें 10 दिन के अन्दर इस नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया गया है

इस नोटिस से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पार्टी की छवि और नेतृत्व के प्रति असम्मान जनक व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।

यह स्पष्ट है कि कोई भी नेता, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे अभद्र या अनुशासनहीन टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। विशेष रूप से सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और आम कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     12 MAY 2025     |     बैतूल में हर सीना तिरंगा अभियान:हर रविवार नागरिकों को लगेगा तिरंगा बैज     |     सिर पर पत्थर मारकर मजदूर की हत्या:फुटपाथ पर सो रहा था पांचाल     |     दिग्विजय के भाई को कांग्रेस ने थमाया शोकॉज नोटिस     |     गोविंदा के डाउनफॉल पर बोलीं पत्नी सुनीता:कहा- उनके आसपास के लोग चापलूस हैं     |     सेना ने कहा-पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो करारा जवाब देंगे     |     पुतिन ने यूक्रेन को सीधी बातचीत का ऑफर दिया     |     16 मई से फिर शुरू हो सकता है IPL:4 वेन्यू पर मैच संभव     |     बुद्ध की कहानी से सीखें सफलता का रहस्य     |     सीएम बोले-पाकिस्तान जैसा कुटेला नहीं देखा     |