सीएम बोले-सेनाओं को छूट के चलते पाकिस्तान घुटनों पर आया

सीएम बोले-सेनाओं को छूट के चलते पाकिस्तान घुटनों पर आया
भोपाल। भोपाल के शौर्य स्मारक पर शनिवार को भारत-पाकिस्तान में सीजफायर सहमति के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहा कि हमें देश की सेनाओं पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बोला वाक्य सच हो गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन जो भारत को छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद उन्होंने देश और सैनिकों के सम्मान में 12 मई को भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का घोषणा की।

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान घुटनों पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम निर्दोषों की हत्या कायराना हरकत थी। इसी के चलते भारत ने कड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। पाकिस्तान की सेना त्राहिमाम कर रही है। ऐसे ही भारत ने पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान गर्व महसूस किया था। उस समय हमने विंग कमांडर अभिनंदन को भी बिना फोन कॉल पर बात किए छुड़ा लिया था।

10 साल में भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं को छूट दी। इसी वजह से उनके ड्रोन आसमान में दिवाली के पटाखों की तरह फूटते नजर आ रहे थे। पिछले दस साल में भारत आर्थिक रूप से 10 वे से 5वें स्थान पर आया। ऐसे ही सैन्य बल भी कई टेक्निकल हथियारों से सशक्त बना।

हमारे हथियारों से पाकिस्तानी एयर स्पेस सिस्टम तबाह हो गए और डिफेंस सिस्टम ने देश को बचा कर रखा। भारत उन देशों में शामिल है जो घर के अंदर घुसकर दुश्मनों को मारने में सक्षम है। पाकिस्तान का लाहौर समेत कोई क्षेत्र हमसे दूर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     आमला में आधा घंटा हुई बारिश:अदालत में पहुंचे लोग टीनशेड के नीचे छुपे     |     सीएम बोले-सेनाओं को छूट के चलते पाकिस्तान घुटनों पर आया     |     आधी उम्र की पत्नी ने कराई बुजुर्ग पति की हत्या     |     ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग:बोले- युद्ध चल रहा है, शर्म करो; मेकर्स ने मांगी माफी     |     16 साल बाद इतनी जल्दी आएगा मानसून:1 जून की जगह 27 मई को केरल पहुंचेगा     |     भारत पर हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा:सेना जवाब भी उसी तरह देगी     |     पाक के डिप्टी PM बोले- भारत-पाक सीजफायर पर सहमत     |     IPL फिर शुरू हुआ तो बेंगलुरु-चेन्नई में मुकाबले संभव:’प्लान B’ तैयार करने में जुटा BCCI     |     गौतम बुद्ध और उनके बूढ़े शिष्य का किस्सा:बुद्ध जयंती 12 मई को     |     10 MAY 2025     |