पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी

पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी
नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टरों उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक हुआ।

उधर चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन मौजूद है।

इस बीच, तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने अलग-अलग बयानों में कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। इस बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है।

पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में कम्प्लीट ब्लैकआउट कर दिया गया है।

भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े 6 अपडेट्स

केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सेना प्रमुख चाहें तो वे टेरिटोरियल आर्मी (TA) के अफसरों-जवानों को बुला सकते हैं। TA अर्धसैनिक बल है, जो जरूरत पड़ने पर सेना की सहायता करते हैं।
गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी।
गृह मंत्री ने भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी की जानकारी ली। कृषि मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी तैयारियों को लेकर मीटिंग की।
नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी फौज 3 दिन से लगातार फायरिंग कर रही है। इसमें 17 नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। कई इमारतों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों से अपने आवास पर मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     10 MAY 2025     |     पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द:अस्पताल में 50 बिस्तरों की विशेष व्यवस्था     |     हथियारबंद युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी     |     CM बोले- भारत की तरफ देखने वालों का सत्यानाश होगा     |     भोपाल में भारत माता की सामूहिक आरती, तिरंगा यात्रा निकाली     |     कंगना बोलीं- जम्मू को निशाना बनाया:रणवीर सिंह बोले- कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं     |     पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी     |     अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- जंग रोकना हमारा काम नहीं     |     पाकिस्तान सुपर लीग कराने से दुबई का इनकार     |     अकेलेपन से बढ़ रही मानसिक बीमारियां:अपने मन को दोस्त बनाइए, दुश्मन नहीं     |