कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
पहलगाम/नई दिल्ली। पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ठाकुरपुर गांव में BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को अरेस्ट किया है। आरोपी से पास आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर उसकी पहचान हुसनैन लिखी है और वह गुज्जरांवाला का रहने वाला है।
पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ठाकुरपुर गांव में BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को अरेस्ट किया है। आरोपी से पास आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर उसकी पहचान हुसनैन लिखी है और वह गुज्जरांवाला का रहने वाला है।
गृह मंत्रालय ने कुछ राज्यों को 7 मई को सिविल डिफेंस से जुड़ी मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के मुताबिक, मॉक ड्रिल के दौरान इन बातों पर जोर दिया जाएगा।

हवाई हमले के अलर्ट के वक्त सायरन बजाना।
हमलों के वक्त नागरिक, छात्रों आदि को खुद की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग देना।
हमले के वक्त ब्लैक आउट करना।
महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को हमले के वक्त छिपाना।
लोगों से जगह खाली कराना या निकालने की प्लानिंग करना और उसका अभ्यास करना।
इस मॉक ड्रिल का मकसद लोगों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। वहीं पिछले दिनों वे एयरचीफ मार्शल एपी सिंह और नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी से भी मिल चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को युद्ध की तैयारियों पर जानकारी दी। रविवार की इस मीटिंग में बताया कि एयर फोर्स हर हालात से निपटने को तैयार है। पश्चिमी सीमा पर डिफेंस नेटवर्क भी पूरी तरह एक्टिव है और राफेल भी तैयार हैं।

इधर, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को अरेस्ट किया है। आरोपी की गिरफ्तारी गांव ठाकुरपुर के पास सीमा पर हुई। आरोपी से पास आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर उसकी पहचान हुसनैन लिखी है और वह गुज्जरांवाला का रहने वाला है।

उधर पाकिस्तान ने सोमवार को एक और मिसाइल का टेस्ट किया। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है। इससे पहले 3 मई को पाकिस्तान ने बताया था कि हमने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल-भोपाल हाईवे पर इनोवा और पिकअप की भिड़ंत     |     कांग्रेस ने खत्म किया मुख्य प्रवक्ता का पद     |     दो महिलाओं पर दरिंदगी, डंडे से मारपीट:एक ICU में भर्ती     |     जैकलीन ने कॉपी किए नोरा फतेही के डांस मूव्स     |     राहुल की नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला     |     कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल     |     पुतिन बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत को फुल सपोर्ट     |     IPL में हैदराबाद Vs दिल्ली मैच:SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रेड्‌डी और शमी को ड्रॉप किया     |     जीवन में सुविधाएं नहीं, संतोष और शांति जरूरी है     |     05 MAY 2025     |