IPL में हैदराबाद Vs दिल्ली मैच:SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रेड्‌डी और शमी को ड्रॉप किया

IPL में हैदराबाद Vs दिल्ली मैच:SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रेड्‌डी और शमी को ड्रॉप किया
हैदराबाद। IPL 2025 का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल (उप्पल) स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। पिछले मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC इस मैच को जीतकर टॉप-5 में बने रहना चाहेगी, अच्छे रन रेट से जीतकर टीम टॉप-4 में भी आ सकती है। टीम के 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं।

टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी पैट कमिंस की लीडरशिप वाली SRH के लिए आखिरी मौका है। टीम आज हारी तो प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी। हैदराबाद के 10 मैचों में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट्स हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सचिन बेवी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, इशान मलिंगा। इम्पैक्ट ऑप्शंस – ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, थंगारसु नटराजन। इम्पैक्ट ऑप्शंस – आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जैक फ्रेजर मैगर्क, समीर रिजवी, मुकेश कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल-भोपाल हाईवे पर इनोवा और पिकअप की भिड़ंत     |     कांग्रेस ने खत्म किया मुख्य प्रवक्ता का पद     |     दो महिलाओं पर दरिंदगी, डंडे से मारपीट:एक ICU में भर्ती     |     जैकलीन ने कॉपी किए नोरा फतेही के डांस मूव्स     |     राहुल की नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला     |     कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल     |     पुतिन बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत को फुल सपोर्ट     |     IPL में हैदराबाद Vs दिल्ली मैच:SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रेड्‌डी और शमी को ड्रॉप किया     |     जीवन में सुविधाएं नहीं, संतोष और शांति जरूरी है     |     05 MAY 2025     |