भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले

भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले
पहलगाम/नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने रविवार को चिनाब नदी का पानी रोक दिया। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू के रामबन में बने बागलिहार बांध से चिनाब का पानी रोका गया है। वहीं कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है।

उधर एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक PM और एयरचीफ मार्शल के बीच पहलगाम हमले को लेकर बातचीत हुई।

पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) को 12 दिन हो चुके हैं। पाकिस्तान से तनाव के बीच PM मोदी लगातार सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग कर रहे हैं, शनिवार को उन्होंने नेवी चीफ के साथ मीटिंग की थी।

उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि, रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप (देशवासी) जो चाहते हैं वह निश्चित रूप से होगा।

वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि वे (पीएम) ऐसा कदम उठाएंगे कि पाकिस्तान भारत में घुसकर किसी को मारने से पहले 100 बार सोचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     05 MAY 2025     |     बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल     |     नीट-यूजी 2025- आसान लेकिन लेंदी रहा पेपर     |     गाड़ी सहित साढ़े 9 लाख लूटे:75 वर्षीय बर्तन व्यापारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला     |     दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर     |     राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी     |     भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले     |     जेलेंस्की बोले- मॉस्को आए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा गारंटी नहीं     |     IPL में PBKS vs LSG:आकाश सिंह को दूसरा विकेट, प्रियांश और इंग्लिस को कैच कराया     |     बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:यात्रा में मिलिट्री बैंड बजा     |