बालाघाट में आदिवासी युवतियों से रेप का मामला

बालाघाट में आदिवासी युवतियों से रेप का मामला
बैतूल। बालाघाट जिले में आदिवासी युवतियों से दुष्कर्म की घटना को लेकर बैतूल में आदिवासी कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में शनिवार को एएसपी कमला जोशी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

यह था मामला

हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम दुगलाई में 23 अप्रैल की रात 2 से 4 बजे के बीच सात गैर-आदिवासी युवकों ने नाबालिग आदिवासी युवतियों से रेप किया। आरोपियों ने पीडि़ताओं को मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

आदिवासी कांग्रेस ने रखी यह मांगें

ज्ञापन में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा, आर्थिक मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान करने की मांग भी रखी गई है।

सरकार पर लगाए आरोप

आदिवासी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में आदिवासी वर्ग पर अत्याचार बढ़े हैं। संगठन का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव अपराध रोकने में विफल रहे हैं।

ज्ञापन देने के दौरान सीसीबी के पूर्व चेयरमैन अरुण गोठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागदरे, NSUI जिलाध्यक्ष जैद खान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रमेश गायकवाड़, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश काकोडिया और संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     05 MAY 2025     |     बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल     |     नीट-यूजी 2025- आसान लेकिन लेंदी रहा पेपर     |     गाड़ी सहित साढ़े 9 लाख लूटे:75 वर्षीय बर्तन व्यापारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला     |     दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर     |     राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी     |     भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले     |     जेलेंस्की बोले- मॉस्को आए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा गारंटी नहीं     |     IPL में PBKS vs LSG:आकाश सिंह को दूसरा विकेट, प्रियांश और इंग्लिस को कैच कराया     |     बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:यात्रा में मिलिट्री बैंड बजा     |