उमर अब्दुल्ला के बाद नौसेना प्रमुख पीएम से मिले

उमर अब्दुल्ला के बाद नौसेना प्रमुख पीएम से मिले
पहलगाम/नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहली बार दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधा घंटा बातचीत हुई। इसके बाद नौ सेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी ने उनसे मुलाकात की।

शनिवार को भारत ने पाकिस्तान को लेकर दो और सख्त फैसले किए-

पहला- भारत ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर बैन लगा दिया है। भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी है।
दूसरा- सरकार ने सभी डाक सेवाएं भी पाकिस्तान के लिए बंद कर दीं।

पहलगाम हमले से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेंको से मुलाकात के दौरान कहा, ‘आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’
पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले के केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 75 लोगों को PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत अरेस्ट किया है। इस बात की पुष्टि आईजी वी.के. बिरदी से की है।
देश में मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए।
पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सक्सेसफुल टेस्ट किया है। इस मिसाइल की रेंज 450 किमी. है। पाकिस्तान ने यह नहीं बताया कि किस जगह पर इस मिसाइल का टेस्ट किया गया है।
पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े अहम इनपुट के बाद श्रीलंका के भंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। भारतीय एजेंसियों से मिले अलर्ट के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |