IPL में राजस्थान Vs मुंबई मैच:राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IPL में राजस्थान Vs मुंबई मैच:राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2025 का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

राजस्थान ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। वनिंदु हसरंगा और संदीप शर्मा चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कुमार कार्तिकेय और आकाश मधवाल को मौका दिया गया है। मुंबई ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

अगर मुंबई इंडियंस आज भी जीत गई तो लगातार 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। मुंबई 10 में से 6 मैच जीतकर 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।

दूसरी ओर राजस्थान 7 में से 3 मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर है। आज का मैच जीतकर मुंबई टॉप पर आ सकती है। हालांकि, मुंबई ने जयपुर में 75% मैच गंवाए हैं और आज यहीं मैच होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, और फजलहक फारुकी।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     28 मई को सारणी पहुंच सकते हैं CM यादव     |     शादी का झांसा देकर रेप, मारपीट     |     रेलवे टिकट पर ऑपरेशन-सिंदूर का प्रचार, मोदी का फोटो     |     मई में सावन जैसा मौसम, बिजली खपत 20% कम     |     मां रवीना के गाने टिप टिप बरसा पर थिरकीं राशा     |     CJI को महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी-DGP ने रिसीव नहीं किया     |     पाकिस्तान में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह मारा गया     |     DC Vs GT, दिल्ली ने दूसरा विकेट गंवाया     |     ऋषि दुर्वासा और देवराज इंद्र की कथा के 5 सूत्र     |     सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा     |