छात्रा को मनचलों ने चलती बाइक पर मारी लात:कहा- उठाकर ले जाएंगे

छात्रा को मनचलों ने चलती बाइक पर मारी लात:कहा- उठाकर ले जाएंगे
इंदौर। इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। बाइक सवारों ने चलती बाइक से छात्रा को लात दे मारी। बाद में बाइक सवार को भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की। जिसमें आरोपी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने बाइक जब्त की है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

12वीं की छात्रा कोचिंग से निकलकर पैदल घर जा रही थी, तभी बाइक सवार आए और पीछे बैठे युवक ने छात्रा को चलती बाइक से लात मार दी। जिससे वह गिर गई। युवक ने छात्रा से अपशब्द कहे और उठाकर ले जाने की धमकी दी और फिर दोनों भाग गए। छात्रा घर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई।

परिजन आरोपियों को तलाश रहे थे, तब तक एक बदमाश उसी बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। छात्रा ने शोर मचाया, तो लोग उसे पकड़ने दौड़े। लोगों ने बाइक पकड़ भी ली, पर युवक धक्का-मुक्की कर लोगों को धमकाते हुए भाग खड़ा हुआ। इस आपाधापी में बदमाश बाइक छोड़ गया। जिसे भीड़ ने थाने पहुंचाया और छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     IPL मैच में सट्टेबाजी, चौके-छक्के पर लगाते थे दांव: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सीएम बोले- चूहों की तरह कायराना हरकत कर गए     |     भोपाल में रह रहे 3 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान     |     MP में बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले     |     छात्रा को मनचलों ने चलती बाइक पर मारी लात:कहा- उठाकर ले जाएंगे     |     ‘साजिद खान ने घर बुलाकर कपड़े उतारने को कहा’:​​​​​​​एक्ट्रेस नवीना बोले     |     पाकिस्तान की मांग- पहलगाम हमले की जांच चीन-रूस करें     |     ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हुई, 800 से ज्यादा घायल     |     बुमराह मुंबई के हाईएस्ट विकेट टेकर बने:सूर्या के IPL में 4 हजार रन पूरे     |     हनुमान जी की लंका यात्रा की सीख:सफल होना चाहते हैं तो कठिन समय में धैर्य न छोड़ें, योजना बनाएं और भगवान का ध्यान करके काम शुरू करें     |