जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका
पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। हमले में एक टूरिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

न्यूज एजेंसी PTI को एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मरने वालों की संख्या 20 से ज्यादा हो सकती है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 20 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक घायलों की संख्या 20 है।

यह फरवरी 2019 के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। तब पुलवामा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। न्यूज एजेंसी ANI ने खबर दी है कि घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। उन्होंने शाह से मौके पर जाने को कहा है।

पीएम से बातचीत के बाद शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे यहां अफसरों के साथ हाईलेवल बैठक करेंगे। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली। सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर रखा है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में भोपाल की लैब असिस्टेंट ट्रेन से गिरी:भीड़ के कारण गेट पर बैठी थी     |     एमपी का सबसे बड़ा सीरियल किलर टेलर:34 लोगों का कत्ल किया     |     इंदौर के होटल में मिली नकली नोट की फैक्ट्री     |     टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच     |     UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:शक्ति दुबे टॉपर     |     धनखड़ बोले- संसद ही सुप्रीम, उससे ऊपर कुछ नहीं:सांसद असली मालिक     |     जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका     |     मोदी सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे:21 तोपों की सलामी दी गई     |     IPL में LSG vs DC:मुकेश कुमार को 1 ओवर में 2 विकेट     |     गुरुवार और एकादशी का 24 अप्रैल को     |