फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा

फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन उनके मन में एक कसक भी है।

हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जो एक्टर फिल्मी परिवारों से आते हैं, उन्हें ज्यादा मौके मिलते हैं। जबकि बाहरी लोगों को अपने दम पर बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

यूट्यूब पॉडकास्ट होस्ट शुभंकर मिश्रा से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘उन्हें जरूर एक फायदा मिलता है, क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री की समझ होती है और वो लोगों को जानते हैं। अगर वो नहीं जानते, तो उनके मम्मी-पापा किसी को जानते हैं। इसी वजह से वो उन जगहों तक पहुंच जाते हैं, जहां मैं नहीं पहुंच सकती।

वो उन दरवाजों पर दस्तक दे सकते हैं, जिनके बारे में मुझे तो पता भी नहीं। अगर मुझे किसी प्रोड्यूसर या डायरेक्टर से मिलना है, तो कौन देगा मुझे उनका नंबर? किससे पूछूं?’

एक्ट्रेस ने सोनाक्षी सिन्हा और श्रद्धा कपूर जैसे स्टार किड्स को लेकर ये भी कहा, ‘मैं उन्हें ‘नेपो किड्स’ नहीं कहना चाहती, क्योंकि मुझे ये शब्द पसंद नहीं है। मुझे लगता है हर किसी की अपनी स्ट्रगल होती है, अपने प्रेशर होते हैं। हां, उनके पास कुछ रास्ते हैं जो मेरे पास नहीं हैं, लेकिन कोई बात नहीं।’

बातचीत के दौरान, उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने खुद कई लोगों को मैसेज करके काम मांगा। ‘मैं बहुत सारे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। एक दिन कबीर खान ने जवाब दिया और मिलने के लिए बुलाया।’

नुसरत ने आगे कुछ नाम भी लिए जो उनकी जर्नी में उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा, ‘लव रंजन, हंसल मेहता और विशाल फुरिया जैसे डायरेक्टर्स मेरे साथ काम करना चाहते हैं। मैं इनसे बहुत जुड़ी हुई हूं। ये लोग मुझे परिवार जैसे लगते हैं।’

इस वक्त एक्ट्रेस विशाल फुरिया की ‘छोरी 2’ में नजर आ रही हैं, जो ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में नुसरत के साथ सौरभ गोयल, सोहा अली खान, कुलदीप सरीन और पल्लवी अजय भी नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |