महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री

महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री
नई दिल्ली। देशभर में गर्मी का दौर जारी है। रविवार को 44.6 डिग्री के साथ महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला देश में सबसे गर्म रहा। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रविवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली, लेकिन आने वाले 2 दिन तक हीटवेव का अनुमान है।

मध्य प्रदेश के सीधी में रविवार को पारा 44° के पार पहुंच गया, जबकि 40 शहर ऐसे रहे जहां तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। उधर, असम, मेघालय, मिजोरम अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को 23 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी आंधी-तूफान आने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

जम्मू-कश्मीर के रामबन में रविवार को बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। करीब 200 घरों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा उधमपुर में नेशनल हाईवे 44 बंद हो गया। कश्मीर घाटी के स्कूल एक दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर में आज भी इसी तरह का मौसम रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |