जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला

जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला
भोपाल। जहांगीराबाद पुलिस ने सरेराह साहिल सिद्दीकी (34) पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों सेफ और अनस खान को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को जहांगीराबाद इलाके में दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। बता दें कि आरोपियों ने शुक्रवार दोपहर साहिल पर बीच सड़क पर चाकू से हमला कर दिया था। साहिल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

हॉर्न बजाने का कारण पूछने पर हमला
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है, जब साहिल सिद्दीकी अपनी यामाहा मोटरसाइकिल से चरक अस्पताल से यूनानी सफा खाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पीपल वाली गली स्थित मदीना डेयरी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज हॉर्न बजाते हुए बाइक सवार दो युवक पहुंचे। साहिल ने जब हॉर्न बजाने का कारण पूछा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से साहिल की पीठ पर वार कर दिया। घायल अवस्था में साहिल को स्थानीय निवासी प्रमांशु शुक्ला थाने ले गए, जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने उसे हम्पी (1250) अस्पताल भेजा।

पुलिस ने निकाला जुलूस
थाना जहांगीराबाद के एएसआई कमलेश यादव ने बताया कि जांच में सामने आए आरोपियों की पहचान सेफ और अनस खान के रूप में हुई है। सेफ जहांगीराबाद स्थित बाबा फरीद गली में रहता है, जबकि अनस अहीर मोहल्ला का निवासी है। सेफ पर 7 और अनस पर 3 मारपीट व चाकूबाजी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इलाके में जुलूस निकाला।

तेज हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी फरार
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बीच सड़क पर हमला कर दिया। फरियादी साहिल सिद्दीकी (34) ने थाना जहांगीराबाद में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञातों लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |