पहली बार 6 महिलाओं ने स्पेस की सैर की:11 मिनट में 200 किमी का सफर
टेक्सास। पहली बार 6 महिलाओं ने सोमवार को एक साथ स्पेस की सैर की। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज शामिल हैं।
अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। रॉकेट ने शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा।
इस दौरान रॉकेट ने 200 किमी का सफर तय किया। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।
अंतरिक्ष की सैर करने के बाद केरियन फ्लिन ने हाथ फैलाकर खुशी जाहिर की।
11 मिनट के सफर की कीमत 1.15 करोड़ रुपए
ब्लू ओरिजिन रॉकेट से स्पेस में 11 मिनट सैर करने की कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि आज के मिशन के लिए इन महिला यात्रियों ने किराया दिया है, या यह कंपनी की तरफ से स्पॉन्सर्ड ट्रिप थी।
यह मिशन जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है।
कैटी पेरी और लॉरेन के अलावा टीवी प्रेजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और NASA की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी अंतरिक्ष की सैर पर गईं।