पूजा पर गए थे परिजन, घर में लटका मिला जवान

पूजा पर गए थे परिजन, घर में लटका मिला जवान
बैतूल। बैतूल के सांसद सुविधा केंद्र में पदस्थ 35 वर्षीय होमगार्ड जवान कमल सिंह अंतरसिंह तंवर का शव उनके किराए के घर में फांसी पर लटका मिला। घटना के समय मृतक के परिजन खंडवा के छैगांव में पूजा कार्यक्रम में गए हुए थे। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मृतक कमल सिंह पिछले कुछ समय से सदर क्षेत्र की न्यू इंदिरा कॉलोनी में धर्मेंद्र विश्वकर्मा के मकान में किराए से रह रहे थे। होमगार्ड की सब इंस्पेक्टर सुनीता पंद्रे ने बताया कि मृतक पत्नी सोनू चौहान लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। परेशान होकर उसने मकान मालिक को फोन लगाया।

जब मकान मालिक ने घर पर जाकर देखा तो दरवाजे के नीचे से खून बह रहा था। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमल का शव बच्चे के झूले की रस्सी से फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और होम गार्ड के अधिकारियों को सूचना दी।

गर्मी के कारण शव डिकंपोज
सूचना मिलते ही पुलिस और होम गार्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और शुरुआती जांच में अनुमान लगाया कि शव दो दिन पुराना हो सकता है। गर्मी के कारण शव डिकंपोज होने लगा था, जिससे शरीर से खून रिसने लगा था।

6 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटा पहले ही खो चुके थे
कमल की शादी करीब छह साल पहले सोनू चौहान से हुई थी। उनके एक बेटे की मौत पहले ही हो चुकी है, जबकि वर्तमान में उनका एक चार साल का बेटा है और पत्नी गर्भवती हैं।

खुशमिजाज और सक्रिय थे कमल
होम गार्ड विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कमल एक बेहद कर्मठ, मिलनसार और खुशमिजाज जवान थे। आत्महत्या जैसा कदम उठाना उनके स्वभाव से बिल्कुल विपरीत है।

पुलिस कर रही जांच, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
घटना की जांच कर रहे उप निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण और समय स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |