बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत

बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत
जयपुर, लखनऊ, भोपाल, पटना। भीषण गर्म के बीच देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 से ज्यादा राज्यों में गुरुवार को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है।

लखनऊ, कानपुर समेत यूपी के 25 जिलों में बारिश जारी है। यहां बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में फतेहपुर के 2 बच्चे, फिरोजाबाद की एक महिला और सीतापुर का एक किसान शामिल है। वहीं, बिहार में बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से 25 की मौत हो गई।

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। MP में भी लू के बीच बुधवार को ओले गिरे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |