शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म:रिश्तेदार महिला से मिलने आता था आरोपी

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म:रिश्तेदार महिला से मिलने आता था आरोपी
इंदौर। इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ रेप और गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया है। इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच खंडवा पुलिस को सौंपी है।
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक 24 साल की युवती ने अपने परिचित भिकलाल गोखले के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह बुरहानपुर की रहने वाली है। आजाद नगर में अपनी सहेली के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। भिकलाल अक्सर पीड़िता के परिवार की रिश्तेदार महिला से मिलने आता था। इसके चलते वह उसे पहचानती थी।

2018 में भिखलाल ने कहा कि वह उसे पंसद करता है। शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों की बातचीत हुई। साल 2018 में जब पीड़िता खंडवा में बीए कर रही थी, तब पढ़ाई के दौरान भिखलाल रूम पर मिलने आया। इस दौरान शादी क झांसा देकर उसने संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार रूम पर आया और संबंध बनाता रहा।

पीड़िता गर्भवती हो गई, तो दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया। उस समय आरोपी इंदौर में पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद लॉक डाउन लगने पर दोनों घर चले गए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसने कहा कि इंदौर में पढ़ाई करेंगे। 2021 में दोनों इंदौर आ गए। इसके बाद आजाद नगर में रहे। जहां उसने कई बार रेप किया। 2022 में खंडवा नाका पर किराए से रहने चले गए।

इसके बाद आजाद नगर और शनि गली में रहे। साल 2024 में भिकलाल गांव जाने का कहकर गया और वापस ही नहीं आया। उसे कॉल किया तो टालमटोल करने लगा। पता चला कि वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। जब उससे इस बारे में बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर परिवार को पूरी बात बताई। इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर केस डायरी खंडवा भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |