नरवाई की आग में झुलसा बुजुर्ग, मौत

नरवाई की आग में झुलसा बुजुर्ग, मौत
नर्मदापुरम। खेत की नरवाई में आग लगने से झुलसे बुजुर्ग की मौत हो गई। नहर किनारे उसका सिर और हाथ जला शव मिला। लोगों ने चप्पल, कपड़े और डंडे से बुजुर्ग की पहचान की। मामला नर्मदापुरम जिले के माखननगर के भटवाड़ा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 से 8.30 बजे के बीच की है।

माखन नगर थाना पुलिस ने शाम को मर्ग कायम किया, जिसके बाद बुजुर्ग के छोटे भाई ने उनका अन्तिम संस्कार किया।

पुलिस के मुताबिक मृतक अमरसिंह पिता रामदास यादव (58) निवासी भटवाड़ा गांव है। गांव में नहर किनारे सरकारी गोहे पर बुजुर्ग अमरसिंह गेहूं की बोवनी करते थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने गेहूं कटवा लिया। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 7 बजे वे गाय को चराने के लिए लेकर गए थे।

8.30 बजे उनका शव खेत की नरवाई वाले हिस्से में जला हुआ मिला। उनका चेहरा, एक हाथ जला था। चेहरा इतना झुलस गया था कि पहचान नहीं हो पा रही थी। वहां से गुजर रहे अन्य किसानों ने शव जला देखा। जिसकी सूचना गांव में दी। जिसके बाद ग्रामीण और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। कपड़े, डंडे और चप्पल से अमर सिंह यादव के रूप में शिनाख्त हुई।

छोटे भाई ने किया अंतिम संस्कार
मृतक के शव का अंतिम संस्कार उनके छोटे भाई ने किया। एसआई अशोक बरबड़े ने बताया मृतक का खेत है। उसी खेत की नरवाई में किसी ने आग लगाई थी। जिसकी चपेट में आने से मौत हुई। प्रथम दृष्टया ऐसी संभावना है कि बुजुर्ग धुएं और आग की वजह से गिर गए होंगे, जिसके बाद खुद उठ न पाएं और जल गए।

सूरत में नौकरी करता है बेटा
घटनास्थल पर ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले, जिससे कोई अपराध होना साबित हो। बेटे ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मैं सूरत में नौकरी करता हूं। मम्मी पापा दोनों अकेले गांव में रहते थे। पिता रोजाना गाय चराने जाते थे। फिलहाल नरवाई की आग से जलने की बात अभी का रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |