तीसरी मंजिल से गिरने पर युवक की मौत:नशे की हालत में लगाई थी छलांग

तीसरी मंजिल से गिरने पर युवक की मौत:नशे की हालत में लगाई थी छलांग
इंदौर। इंदौर के गुमाश्ता नगर में तीसरी मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 41 वर्षीय जयसिंह राठौर पुत्र कुशल सिंह, निवासी प्रिंस प्लाजा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात वह इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने घटना देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक के दामाद सन्नी ने बताया कि जयसिंह और उनकी पत्नी सविता के बीच शराब पीने को लेकर पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात जयसिंह नशे की हालत में घर लौटे और अपनी पत्नी तथा बहन वंदना से विवाद करने लगे। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो गुस्से में उन्होंने बालकनी से छलांग लगा दी।

जयसिंह फर्टिलाइजर कंपनी में खुड़ैल क्षेत्र में कार्यरत थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |