मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स
एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं।
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे सेलेब्स
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान वह हाथ में लाठी लिए और कमर में बेल्ट लगाए नजर आए।
रवीना टंडन ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए बोलीं- मेरे पापा को उन्होंने फिल्मों में ब्रेक दिया। मैं आज उनके लिए उनकी तीन पसंदीदा चीजें लाई हूं, महाकाल की रुद्राक्ष माला, साईं बाबा की विभूति और भारत का झंडा। क्योंकि मेरे लिए वह भारत हैं, भारत थे और भारत रहेंगे।
मनोज कुमार के घर पहुंची पूनम ढिल्लन।
मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री और राजनीतिक हस्तियां शोक मना रही हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी ने एक्टर को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा है। साथ ही सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और करण जौहर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।