इंदौर में जहरीला पदार्थ खाकर एमवाय पहुंची युवती

इंदौर में जहरीला पदार्थ खाकर एमवाय पहुंची युवती
इंदौर। इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक युवती जहर खाकर पहुंच गई। होश आने के बाद पुलिस ने उसके बयान लिए। बताया कि वह डेढ़ साल से एक लड़के को पसंद करती है। लड़के ने उसके साथ सबंध बनाए। यह बात परिवार को पता चली तो शादी की बात की। अब वह शादी से मुकर गया। इस बात से परेशान होकर मैंने सुसाइड का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद आरोपी पर एफआईआर की है। मामला मंगलवार का है।

चंदन नगर पुलिस ने 18 साल की एक युवती की शिकायत पर अयान मोबिन नाम के युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है।युवती का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। यहां मंगलवार को डॉक्टरों ने युवती के जहर खाकर आने की जानकारी दी। इसके बाद देर शाम पुलिस वहां युवती की स्थिति सामान्य होने पर बयान के लिए पहुंची।

युवती ने बताया कि वह दो सालों से अयान को जानती है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वह शादी करने की बात भी करता था इसलिए उस पर भराेसा किया। 31 मार्च के दिन अयान ने उसे मिलने घर पर बुलाया। इस दौरान उसने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।

इसके बाद घर पहुंची तो परिवार के लोगों को पता चला कि वह अयान से मिलने गई थी। पूछताछ करने पर दोनों के बीच सबंध को लेकर भी जानकारी लगी। इसके बाद मेरे परिवार के लोग अयान के पास पहुंचे। उससे शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। इस बात से वह काफी दुखी हुई।

इसी के चलते उसने जहर खा लिया। जिसमें उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद अयान पर रेप के मामले में केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     11 APR 2025     |     बैतूल में अतिथि शिक्षकों ने निकाली रैली:बोले- अभी तक नहीं हुई विभागीय परीक्षा     |     छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड     |     स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर:भोपाल में बच्चों ने बजाए ढोल-नगाड़े     |     शान ने कहा- रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं     |     MNS अध्यक्ष राज ठाकरे की बैंक एसोसिएशन को चिट्ठी:लिखा- मराठी में काम करने का निर्देश दें     |     बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत     |     मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया     |     IPL में RCB vs DC:बेंगलुरु ने 3 ओवर में फिफ्टी पूरी की     |     गुस्सा और घमंड जैसी बुराइयां हमें पतन की ओर ले जाती है, छोटी सी बुराई जीवन बर्बाद कर देती है     |