हनुमान जी की सीख:जानिए बड़े काम की शुरुआत करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

हनुमान जी की सीख:जानिए बड़े काम की शुरुआत करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अभी चैत्र नवरात्रि चल रही है और 6 अप्रैल को रामनवमी है। इन दिनों में देवी पूजा के साथ ही रामायण का पाठ करने की भी परंपरा है। जो लोग पूरी रामायण नहीं पढ़ पाते हैं, इन्हें रामायण के किस्से पढ़-सुन सकते हैं। रामायण के किस्सों में जीवन को सुखी और सफल बनाने के सूत्र छिपे होते हैं, इन सूत्रों को जीवन में उतार लेने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। यहां जानिए हनुमान जी का एक ऐसा किस्सा, जिसमें भगवान ने बताया है कि बड़े काम की शुरुआत करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

रामायण में सीता जी की खोज करते हुए वानरों का एक दल दक्षिण दिशा में समुद्र किनारे पहुंच गया था। इस दल में हनुमान, अंगद और जामवंत भी थे। वानरों को जटायु के भाई संपाती ने बता दिया था कि देवी सीता लंका में हैं। अब हनुमान जी, जामवंत, अंगद और अन्य वानरों के सामने ये प्रश्न था कि लंका जाकर देवी सीता की खोज करेगा?

बहुत विचार-विमर्श करने के बाद ये तय हुआ कि हनुमान लंका जाएंगे। हनुमान जी को लंका जाकर देवी सीता की खोज करनी थी, ये बहुत बड़ा काम था। हनुमान जी ने देवी सीता को देखा भी नहीं था, ऐसे में ये काम बहुत मुश्किल भी था।

लंका जाने से पहले हनुमान जी ने तीन काम किए। पहला, सभी वानरों को प्रणाम किया। हनुमान जी के लिए काम करना जरूरी नहीं था, क्योंकि कुछ तो उनसे बहुत छोटे थे और कम योग्य थे, फिर भी उन्होंने सभी को मान देने के लिए सभी को प्रणाम किया। दूसरा काम, जामवंत की बातें ध्यान से सुनीं, जामवंत से मार्गदर्शन लिया। तीसरा काम, भगवान श्रीराम को हृदय में रखा यानी भगवान का ध्यान किया और फिर लंका की ओर उड़ान भरी।

इन तीनों कामों के बाद हनुमान जी ने सभी वानरों से कहा कि मेरा मन बहुत प्रसन्न है। जब तक मैं काम करके लौटूंगा, तब तक आप यहीं रहें।

हनुमान जी की सीख

जब भी कोई बड़ा काम करना हो तो विनम्रता, गंभीरता और प्रसन्नता स्वभाव में होनी चाहिए। विनम्रता ये थी कि हनुमान जी ने सभी वानरों को प्रणाम किया। गंभीरता ये थी कि उन्होंने बूढ़े और अनुभवी जामवंत की बातें ध्यान से सुनीं। प्रसन्नता ये थी कि उन्होंने भगवान को हृदय में रखा। इन तीन बातों से आत्मविश्वास जागा। हनुमान जी को अपनी कार्यशैली पर भरोसा था कि मैं सफल हो जाऊंगा। हमें भी काम की शुरुआत में ये 3 बातें अपने स्वभाव में रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     11 APR 2025     |     बैतूल में अतिथि शिक्षकों ने निकाली रैली:बोले- अभी तक नहीं हुई विभागीय परीक्षा     |     छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड     |     स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर:भोपाल में बच्चों ने बजाए ढोल-नगाड़े     |     शान ने कहा- रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं     |     MNS अध्यक्ष राज ठाकरे की बैंक एसोसिएशन को चिट्ठी:लिखा- मराठी में काम करने का निर्देश दें     |     बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत     |     मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया     |     IPL में RCB vs DC:बेंगलुरु ने 3 ओवर में फिफ्टी पूरी की     |     गुस्सा और घमंड जैसी बुराइयां हमें पतन की ओर ले जाती है, छोटी सी बुराई जीवन बर्बाद कर देती है     |