भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा इसी महीने:अगले हफ्ते प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा होगा

भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा इसी महीने:अगले हफ्ते प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा होगा
नई दिल्ली। भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी महीने मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे के बाद चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक 30 मार्च को मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात में नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई है।

मोदी के नागपुर से लौटने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री ने वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से राज्यों के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने नड्‌डा और बीएल संतोष से कहा है कि इसी महीने भाजपा अध्यक्ष का चुनाव पूरा करें। भाजपा ने अब तक 13 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 19 राज्यों में चुनाव पूरे करने जरूरी हैं।

सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते तक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत बाकी बचे अधिकांश राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। यानी 50 प्रतिशत राज्यों के चुनाव पूरा होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकेगा।

फिलहाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पार्टी के अध्यक्ष
जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। अब जब वे केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं, तो पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     11 APR 2025     |     बैतूल में अतिथि शिक्षकों ने निकाली रैली:बोले- अभी तक नहीं हुई विभागीय परीक्षा     |     छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड     |     स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर:भोपाल में बच्चों ने बजाए ढोल-नगाड़े     |     शान ने कहा- रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं     |     MNS अध्यक्ष राज ठाकरे की बैंक एसोसिएशन को चिट्ठी:लिखा- मराठी में काम करने का निर्देश दें     |     बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत     |     मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया     |     IPL में RCB vs DC:बेंगलुरु ने 3 ओवर में फिफ्टी पूरी की     |     गुस्सा और घमंड जैसी बुराइयां हमें पतन की ओर ले जाती है, छोटी सी बुराई जीवन बर्बाद कर देती है     |