इंदौर में शादीशुदा महिला से रेप:फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल

इंदौर में शादीशुदा महिला से रेप:फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल
इंदौर। इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक शादीशुदा महिला से रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी थी। परेशान होकर महिला ने अपने पति और परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली महिला ने सहरोज उर्फ शोएब (निवासी गणेश धाम कॉलोनी) पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी, जहां करीब दो साल पहले उसकी पहचान शोएब से हुई।

बातचीत बढ़ने के बाद शोएब उसे पसंद करने लगा, लेकिन महिला ने उसे स्पष्ट कर दिया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद शोएब ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पति को सब कुछ बताने की धमकी दी।

आरोप है कि शोएब ने धमकाया कि अगर महिला ने उससे बात नहीं की, तो वह उसके दोनों बच्चों को जान से मार देगा। 2 मार्च को उसने जबरन उसके घर आकर रेप किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार संबंध बनाने के लिए डराने-धमकाने लगा।

19 मार्च को शोएब ने पीड़िता के मोबाइल पर कुछ फोटो और वीडियो भेजे, जिससे वह और ज्यादा डर गई और काम पर जाना बंद कर दिया। जब परिवार वालों ने पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद शनिवार को पति और अन्य परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     11 APR 2025     |     बैतूल में अतिथि शिक्षकों ने निकाली रैली:बोले- अभी तक नहीं हुई विभागीय परीक्षा     |     छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड     |     स्वर्ण रथ पर सवार हुए भगवान महावीर:भोपाल में बच्चों ने बजाए ढोल-नगाड़े     |     शान ने कहा- रियलिटी शो स्क्रिप्टेड होते हैं     |     MNS अध्यक्ष राज ठाकरे की बैंक एसोसिएशन को चिट्ठी:लिखा- मराठी में काम करने का निर्देश दें     |     बिहार-यूपी में बिजली गिरने से 31 लोगों की मौत     |     मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया गया     |     IPL में RCB vs DC:बेंगलुरु ने 3 ओवर में फिफ्टी पूरी की     |     गुस्सा और घमंड जैसी बुराइयां हमें पतन की ओर ले जाती है, छोटी सी बुराई जीवन बर्बाद कर देती है     |