बेसहारा हुए बच्चो को बैतूल विधायक ने दी सांत्वना

  • परवरिश की करेगें चिंता, पढाई की ली जिम्मेदारी
  • बच्चो को दी बीस हजार रूपये की नगद आर्थिक सहायता
बैतूल। विधानसभा क्षेत्र के परतापुर ग्राम में हुई घटना में माॅ का निधन होने एवं पिता के न्यायिक हिरासत में जाने से बेसहारा हुए तीन मासूम बच्चो से मिलने 26 मार्च को उनके घर पहुचे बैतूल विधायक  हेमन्त खण्डेलवाल ने बच्चो को सांत्वना देकर 20 हजार रुपए की नगद आर्थिक सहायता दी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
बैतूल विधायक ने बच्चो और रिश्तेदारों से कहाॅ कि इस दुख की घड़ी में बच्चो की परवरिश की चिंता करने के साथ ही उनकी पढाई की जिम्मेदारी उठाएंगें। दुखी बच्चो को बैतूल विधायक ने आत्मीयता से दुलार कर  संबल प्रदान किया ।
रिश्तेदारों की सहमति से हाॅस्टल में कराएगें एडमीशन
उल्लेखनीय है कि गत दिनो परतापुर ग्राम में घटित घटना में एक महिला का निधन हो गया था और उसके पति न्यायिक हिरासत में है। परिणाम स्वरूप उनके तीनों बच्चे सृष्टि सिरसाम (15 वर्ष) ,दिव्यानी सिरसाम (12 वर्ष) एवं देव सिरसाम (9 वर्ष) बेसहारा हो गये है। बुधवार को बैतूल विधायक श्री हेमन्त खण्डेलवाल ने परतापुर ग्राम में स्थित उनके निवास पर पहुचकर बच्चो को सांत्वना दी। बैतूल विधायक ने तीनों भाई- बहनो की पढाई की जिम्मदारी लेकर बच्चो के मामा,बुआ,नानी सहित अन्य रिश्तेदारों, ग्रामीणों से उनकी पढाई के संबंध में चर्चा की। उन्होने रिश्तेदारों से कहा कि बेसहारा हुए बच्चो के भविष्य निर्माण के लिए उन्हे आगे पढाना जरूरी है। यदि रिश्तेदार सहमति देंगें तो तीनों बच्चो का बैतूल स्थित हाॅस्टल में एडमिशन करवा देगें। जिससे बच्चो को सुरक्षात्मक माहौल में आगे की पढाई का मौका मिलेगा। बैतूल विधायक ने कहा कि यदि रिश्तेदार हाॅस्टल भेजने के लिए सहमत नही होते है तो बच्चे जहाॅ भी पढाई करेगें वे उनकी पढाई की जिम्मदारी लेगें। उन्होने तीनों बच्चो के हाॅस्टल में एडमिशन कराने को लोकर जनजातीय कार्य विभाग बैतूल की सहायक आयुक्त से मोबाईल पर चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सृष्टि कक्षा 10 वी, दिव्यानी कक्षा 7 वी एवं देव कक्षा 4 थी में अध्ययनरत है। बैतूल विधायक के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, मण्डल अध्यक्ष श्री सुनिल पवार, जनपद सदस्य श्रीमती रामबाई पदाम, सरपंच उत्तम सूर्यवंशी ,सेवाराम सूर्यवंशी सहित ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     15 APR 2025     |     23 साल की युवती से रेप:कंपनी के ऑनर ने अलग-अलग शहरों में बनाए संबंध     |     दलित की बारात को मंदिर में जाने से रोका     |     अनन्या से रिप्लेस होने पर नुसरत का रिएक्शन     |     मोदी ने हरियाणा के रामपाल को जूते पहनाए     |     वक्फ कानून पर हिंसा-24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं     |     पहली बार 6 महिलाओं ने स्पेस की सैर की:11 मिनट में 200 किमी का सफर     |     IPL में CSK vs LSG:लखनऊ ने तीसरा विकेट गंवाया     |     खरमास हुआ खत्म:सूर्य का मेष राशि में प्रवेश     |     14 APR 2025     |