पेट्रोल पंप, स्कूल और कालोनियों पर चला बुलडोजर

पेट्रोल पंप, स्कूल और कालोनियों पर चला बुलडोजर
बैतूल। राजस्व विभाग ने आज कार्रवाई करते हुए शहर में कई स्थानों पर कुर्की और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार ने बताया कि बसंत सिंह पिता ओमप्रकाश के पेट्रोल पंप पर कॉमर्शियल टैक्स बकाया होने के कारण कुर्की की गई। पोद्दार स्कूल पर शैक्षणिक भूमि परिवर्तन की 4.50 लाख रुपए की राजस्व वसूली बकाया होने के कारण स्कूल को सील कर दिया गया।

श्रीराम प्रॉपर्टी एंड डेवलपर्स की अवैध कालोनी पर भी कार्रवाई की गई। कॉलोनी के पार्टनर राकेश राठौर, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार और संतोष कुमार वर्मा पर आवासीय शुल्क बकाया था। इसके अलावा जय भोले कालोनी में भी कुर्की की कार्रवाई की गई।

राजस्व वसूली अभियान के तहत की गई कार्रवाई
चक्कर रोड पर शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। यह स्थान एक्सीडेंट पॉइंट था और सड़क किनारे से दस फुट की दूरी पर था। इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। विभाग ने सभी कुर्क किए गए प्लॉट्स के संबंध में सब रजिस्ट्रार को पत्र लिखने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई राजस्व वसूली अभियान के तहत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |