पता पूछने के बहाने महिला से की थी लूट:महादेव टैटू से पकड़े गए आरोपी

पता पूछने के बहाने महिला से की थी लूट:महादेव टैटू से पकड़े गए आरोपी
इंदौर। इंदौर के तुकोगंज इलाके में 21 मार्च को श्रृद्धा जैन के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने तुकोगंज के अलावा लसूडिया और हीरानगर में भी लूट की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रानी सती गेट के पास हुई इस घटना में आरोपी अभिषेक और योगेश, दोनों निवासी बाणगंगा, शामिल थे। आरोपियों ने पता पूछने के बहाने श्रृद्धा जैन के साथ लूट को अंजाम दिया। वारदात के समय वह अपने भाई प्रखर के साथ घूम रही थीं। घटना के बाद श्रृद्धा ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी के हाथ में महादेव का टैटू था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अन्य वारदातें भी कबूलीं

पूछताछ में आरोपियों ने लसूडिया में मीनल भालेराव के साथ लूट की वारदात करना भी स्वीकार किया। मीनल स्कीम नंबर 78 की ओर जा रही थीं, तभी आरोपियों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली थी। अब तक पुलिस को आरोपियों से तीन लूट की वारदातों की जानकारी मिली है।

एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अभिषेक और योगेश पहले भी लूट और चोरी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले में विस्तृत खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |