प्रमोशनल वीडियो में साथ दिखे सलमान-आमिर:गजनी-सिकंदर के क्रॉसओवर से फैंस खुश

प्रमोशनल वीडियो में साथ दिखे सलमान-आमिर:गजनी-सिकंदर के क्रॉसओवर से फैंस खुश

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के पहले आमिर खान के साथ एक स्पेशल प्रमोशनल वीडियो में नजर आए। सलमान ने प्रमोशनल वीडियो का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘एआर मुरुगदास के साथ अमर-प्रेम का अंदाज’। साथ ही उन्होंने सिकंदर मीट गजनी हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

वीडियो में ‘सिकंदर’ फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगदास सलमान और आमिर के साथ बैठे नजर आते हैं। वीडियो में आमिर मुरुगदास से पूछते हैं कि मेरे और सलमान में असली सिकंदर कौन है? इस सवाल के जवाब में डायरेक्टर थोड़ा हैरान दिखते हैं। हालांकि, उनका कोई जवाब नहीं आता है। दोनों सुपरस्टार की बातचीत वाला ये पूरा वीडियो जल्द रिलीज होने वाला है।

सलमान और आमिर को एक साथ देखकर दोनों के फैंस बहुत खुश हैं। उन्हें ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। दोनों के फैंस कमेंट में इस अब तक सबसे बड़ा कोलैबरेशन बता रहे हैं। वहीं, कुछ अंदाज अपना-अपना-2 बनाने की बात कर रहे हैं। आमिर खान और सलमान खान ‘अंदाज अपना-अपना’ में साथ दिखे थे। ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल है।

एआर मुरुगदास ने सलमान और आमिर दोनों के साथ काम किया है। साल 2008 में उन्होंने आमिर के साथ फिल्म गजनी बनाई थी। इस फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड बनाए थे।

सलमान खान की फिल्म सिंकदर 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के ओपजिट रश्मिका मंदाना दिखेंगी। इसके अलावा काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे। फिल्म को एआर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस।

अंदाज अपना-अपना के सीक्वल पर चल रहा है काम-आमिर

हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान से फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ के सीक्वल पर सवाल किया गया था। इस पर एक्टर ने कहा, उसके सीक्वल पर भी काम चल रहा है। लेकिन काम चलने और फिल्म बनने में बहुत फर्क होता है। मैं इतनी आसानी से स्क्रिप्ट सुनकर हां नहीं करता हूं। मुझे लगता है कि सलमान को भी इतना ही फर्क पड़ता होगा। स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है, लेकिन अभी इसका मतलब ये नहीं है कि फिल्म बन रही है और कन्फर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |