आमला में रक्तदान शिविर:154 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

आमला में रक्तदान शिविर:154 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
बैतूल। आमला के रक्तदान शिविर में 154 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक समितियों और व्यवसायिक संगठनों के लोगों ने सहभागिता की। आयोजक राहुल धेण्डे और नीरज बारस्कर ने बताया कि रक्तदाताओं ने निस्वार्थ सेवा का परिचय दिया।

ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के बावजूद रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं को निफा के प्रशस्ति पत्र और विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। राजा राठौर और अनिल सोनपुरे के अनुसार अब जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी आमला को रक्तदान के क्षेत्र में विशेष पहचान मिल रही है।

क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और भाजपा पदाधिकारियों ने शिविर का दौरा किया। कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मनोज मालवे, बैतूल से मां शारदा समिति के शैलेन्द्र बिहारिया, पिंकी भाटिया, परशुराम सेना, अनिल पेशवे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |