हंसल मेहता बोले- नए टैलेंट का मौका नहीं मिल रहा

हंसल मेहता बोले- नए टैलेंट का मौका नहीं मिल रहा

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने इंडस्ट्री में आने वाले नए टैलेंट पर बात की है। सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे एडिशन में उन्होंने नई प्रतिभाओं पर दांव लगाने और बड़े नामों को बार-बार मौके देने का फायदे और नुकसान पर अपनी राय जाहिर की।

हंसल ने नए कलाकारों को कास्ट करने पर कहा अभी के समय में बहुत सारे टैलेंट हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। सेप्टी के नाम पर उस रास्ते के ही बंद कर दिया गया है। जिन बड़े नामों को बार-बार मौका मिल रहा है, वे कितनी बार असफल रहे हैं? उनके सक्सेस का प्रतिशत क्या है? जब वे असफल होते हैं तो वे असल में आपको डुबा देते हैं। अगर आप नए कलाकारों को कास्ट करने का जोखिम लेते हैं तो आपको नुकसान कम होगा। और इसके फायदे कई होंगे।

डायरेक्टर ने उदाहरण देते हुए बताया कि 2000 के दशक में यूटीवी जैसे स्टूडियो थे, जो न्यूकमर को सपोर्ट करते थे। अप्लॉज एंटरटेनमेंट गांधी, जहान कपूर और गगन देव रियाल जैसे कलाकारों को सपोर्ट कर, उन्हें सफल बनाकर कुछ ऐसा ही कर रहा है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे के बारे में लिखा भी था।

गुरुवार को दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ए नॉर्मल फैमिली’ के साथ सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई। इसमें विक्रमादित्य मोटवानी, नंदिता दास, अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान जैसी फिल्मी हस्तियों के साथ सेशन का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |