टेस्ला कार तोड़ने वालों को जेल भेजेंगे ट्रम्प:कहा- ये कैपिटल हिल दंगे से भी बदतर

टेस्ला कार तोड़ने वालों को जेल भेजेंगे ट्रम्प:कहा- ये कैपिटल हिल दंगे से भी बदतर
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को टेस्ला की कारों में तोड़फोड़ करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसा करते हुए पकड़े जाएंगे, उन्हें अल-सल्वाडोर की जेल में भेज दिया जाना चाहिए।

ट्रम्प ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर लिखा- मैं उन बीमार आतंकी गुडों को 20 साल की जेल की सजा मिलते हुए देखना चाहता हूं, जो टेस्ला की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शायद उन्हें अल-सल्वाडोर की कुख्यात जेल में सजा दी जाएगी।

एक और पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा- हम आपको ढूंढ़ रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि टेस्ला को नुकसान पहुंचाने की कोशिश एक आतंकी काम है, जो 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल हिल (संसद) में हुए घातक दंगे से भी बदतर है।

टेस्ला कार को नुकसान पहुंचाने की 3 तस्वीरें…

दोषियों को अल सल्वाडोर क्यों भेजना चाहते हैं ट्रम्प

अल सल्वाडोर में दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक जेल है। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने अपराधियों को डराने के लिए इस जेल को साल 2023 में बनवाया था। यहां 40 हजार कैदियों को रखा जा सकता है। इस जेल को ‘आतंकवादी बंदी केंद्र (CECOT)’ के नाम से जाना जाता है।

अमेरिका और अल सल्वाडोर के बीच फरवरी में करार हुआ था। इसके मुताबिक अल सल्वाडोर पैसे लेकर अमेरिका के खतरनाक अपराधियों को जेल में रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |