रंगपंचमी के गेर में कटर और कड़े से हमला

रंगपंचमी के गेर में कटर और कड़े से हमला
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में रंगपंचमी के मौके पर गेर जुलूस में शामिल युवकों पर कटर और कड़े से हमला हुआ। इस हमले में कुल पांच युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बुधवार को फव्वारा चौक से दशहरा मैदान के बीच हुई।

कटर से दो युवकों पर हमला

जानकारी के अनुसार, चांद निवासी चंचलेश वर्मा (20) और नीरज वर्मा (22) जो छिंदवाड़ा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, गैर जुलूस में शामिल थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने कटर से हमला कर दिया। हमले में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चंचलेश को मामूली चोटें आईं। साथियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।

तीन युवकों पर कड़े से हमला

इसी तरह, गैर जुलूस में डीजे की धुन पर नाच रहे तीन युवकों पर कड़े से हमला किया गया। इस हमले में मयंक भलावी (16), अमर मर्सकोले (20) और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हमले के बाद भी अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |