स्वच्छता सर्वेक्षण को इंदौर पूरी तरह तैयार:निगमायुक्त बोले-जल्द आएगी टीम

स्वच्छता सर्वेक्षण को इंदौर पूरी तरह तैयार:निगमायुक्त बोले-जल्द आएगी टीम
इंदौर। इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की टीम तैयार है। निगमायुक्त शिवम वर्मा का कहना है कि टीम के जल्द आने की सूचना मिली है। जब भी वह सर्वेक्षण करेगी हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम हमेशा की तरह नंबर वन रहेंगे। आगे भी नंबर वन बने रहेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर इंदौर में नगर निगम की तैयारियां जोरों पर हैं। निगम के आला अधिकारियों से लेकर कनिष्ठ अधिकारी भी लगातार मैदान में डटे हुए हैं। पहले सर्वेक्षण की टीम फरवरी माह में आने वाले थी, लेकिन इसके बाद मार्च महीने में आने की बात सामने आई थी। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि टीम के जल्द आने की सूचना मिल चुकी है। जब भी सर्वेक्षण होगा हमारे शहरवासी और नगर निगम की टीम सभी तैयार है।

अपना फीडबैक जरूर दें

नगर निगम आयुक्त वर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि जनता की ही मेहनत से हमारा शहर अव्वल रहा है। हमेशा अव्वल बना रहे, इसलिए अपना फीडबैक जरूर दें। आपके फीडबैक से ही हम मोटिवेट होते हैं, बेहतर काम करते हैं। हमेशा कुछ नया और बेहतर करने का जुनून जनता के सहयोग से ही आता है। इसलिए ‌फीडबैक दें और हमारी सफाई व्यवस्था में भी सहयोग प्रदान करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |