कटरीना ने इवेंट में ‘गेंदा फूल’ गाने पर परफॉर्मेंस दी

कटरीना ने इवेंट में ‘गेंदा फूल’ गाने पर परफॉर्मेंस दी

कटरीना कैफ हाल ही में अपनी दोस्त की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुईं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने ससुराल गेंदा फूल गाने पर सरप्राइज परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

फ्रैंड की शादी में ‘गेंदा फूल’ गाने पर परफॉर्म किया

कटरीना कैफ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स एक्ट्रेस की फ्रैंड की शादी में शामिल हुए। इस इवेंट में उनके साथ उनके पति और एक्टर विक्की कौशल, कटरीना के देवर सनी कौशल, एक्ट्रेस शरवरी वाघ, फिल्म मेकर कबीर खान और कई अन्य लोग शामिल हुए। कटरीना ने सभी गेस्ट की मौजूदगी में शानदार डांस परफॉर्मेंस दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस वीडियो

यह प्री-वेडिंग इवेंट था। पार्टी के एक इनसाइड क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में कटरीना बॉलीवुड फिल्म दिल्ली 6 के गाने गेंदा फूल पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। कटरीना फिरोजी ब्लू कॉर्सेट ब्लाउज में खूबसूरत लग रही थीं, इसे उन्होंने मैचिंग फ्लोई स्कर्ट और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने टिंटेड लिप्स के साथ डेवी मेकअप किया हुआ था।

कटरीना की फिल्म नमस्ते लंदन री-रिलीज

कटरीना कैफ ने फिलहाल अपनी कोई अपकमिंग मूवी अनाउंस नहीं की है। एक्ट्रेस अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ पर ज्यादा ध्यान देती हैं। हाल ही में उन्होंने यह अनाउंस किया है कि उनकी फिल्म नमस्ते लंदन जल्द ही सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। फिल्म 23 मार्च 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बार होली के मौके पर 18 साल बाद 14 मार्च को फिल्म री-रिलीज होगी। फिल्म में ऋषि कपूर, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए।

14 मार्च को री-रिलीज होगी नमस्ते लंदन

कटरीना ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म नमस्ते लंदन की री-रिलीज की अनाउंसमेंट की थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की और लिखा- इस होली, 14 मार्च को सिनेमाघरों में ‘नमस्ते लंदन’ की री- रिलीज की अनाउसमेंट से बहुत एक्साइटेड हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में भोपाल की लैब असिस्टेंट ट्रेन से गिरी:भीड़ के कारण गेट पर बैठी थी     |     एमपी का सबसे बड़ा सीरियल किलर टेलर:34 लोगों का कत्ल किया     |     इंदौर के होटल में मिली नकली नोट की फैक्ट्री     |     टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच     |     UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:शक्ति दुबे टॉपर     |     धनखड़ बोले- संसद ही सुप्रीम, उससे ऊपर कुछ नहीं:सांसद असली मालिक     |     जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका     |     मोदी सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे:21 तोपों की सलामी दी गई     |     IPL में LSG vs DC:मुकेश कुमार को 1 ओवर में 2 विकेट     |     गुरुवार और एकादशी का 24 अप्रैल को     |