युवती की आंखों में मिर्च डालने वाले की पिटाई

युवती की आंखों में मिर्च डालने वाले की पिटाई
इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर के पास मंगलवार रात युवती से मोबाइल लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर ले जाने लगे। युवती की मदद मांगने पर भीड़ होने से लोगो ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की। करीब आधे घंटे बाद यहां पुलिस पहुंची और दोनों बदमाशों को पकड़कर थाने ले गई।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 9 बजे रणजीत हनुमान मंदिर की है। कविता ओझा निवासी द्वारकापुरी की शिकायत पर पुलिस ने मुकेश मुवेल निवासी राजू खेड़ी मनावर और लखन काग निवासी कलवानी मनावर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कविता निजी कंपनी में नौकरी करती है। मंदिर के पास वह मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। तभी आरोपी अपनी बाइक नंबर MP09ZE4117 से यहां पहुंचे। विश्राम बाग के पास पीछे बैठे आरोपी ने चेहरे पर मिर्च फेंककर मोबाइल लूटा। इसके बाद भागने लगे। तब कविता ने शोर मचाया तो भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों गाड़ी सहित मौके पर ही गिर गए। इस दौरान भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। उन्हें काफी देर तक बैठाकर रखा। काफी देर बाद यहां पुलिस पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपियों को थाने ले जाया गया।

दो थानों की लगती है सीमा
रणजीत हनुमान मंदिर अन्नपूर्णा इलाके में आता है। वहीं उसके पास की सड़क द्वारकापुरी इलाके में आती है। जहां घटना हुई वह दोनों थानों की सीमा है। यहां मंगलवार होने से काफी भीड़ होती है। लेकिन घटना के समय दोनों थानों का फोर्स यहां पर मौजूद नही था। वहीं मौके पर काफी ट्रैफिक जाम भी हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |