गोविंदा और सुनीता तलाक नहीं ले रहे

गोविंदा और सुनीता तलाक नहीं ले रहे
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अब सुलह हो गई है। यह जानकारी एक्टर के वकील ललित बिंदल ने बुधवार को दी।

उन्होंने कहा कि सुनीता ने 6 महीने पहले फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन अब दोनों ने विवाद सुलझा लिया है।

वकील ने इंडिया टुडे से कहा- गोविंदा और सुनीता इस साल न्यू ईयर सेलिब्रेट करने नेपाल गए थे। पशुपति नाथ मंदिर में दोनों ने साथ पूजा की थी। अब उनके बीच सबकुछ ठीक है। कपल्स के बीच ऐसी चीजें होती रहती हैं।

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 61 साल के गोविंदा का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। इस वजह से सुनीता शादी के 37 साल बाद तलाक लेना चाहती हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक सुनीता ने कोई बयान नहीं दिया है।

उधर, गोविंदा ने बुधवार को इस मुद्दे पर सवाल करने पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा। वे बोले- फिलहाल बिजनेस की बातें चल रही हैं। मैं अपनी फिल्म की शुरुआत करने की प्रोसेस में हूं।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बुधवार को दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। गोविंदा फिल्म बना रहे हैं, लेकिन सुनीता उनके फिल्म बनाने के फेवर में नहीं हैं।

जब गोविंदा काम शुरू कर रहे थे तो सुनीता नाराज हो गई थीं। सुनीता इंटरव्यूज में कुछ भी बात कर देती थीं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि गोविंदा और वे अलग-अलग रहते हैं।

इन्हीं सब बयानों से अफवाहें बन जाती हैं। एक्टर अपनी फिल्म की शुरुआत कर रहे हैं। इस वजह से उनके ऑफिस में आर्टिस्ट आते रहते हैं। बाकी जो चीजें हैं, उसे हम हल करने की कोशिश कर रहे हैं।

कृष्णा अभिषेक ने कहा था- मामा-मामी तलाक नहीं लेंगे
गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से कहा था कि यह मुमकिन नहीं है। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। जो भी मैटर है, वे आपस में सुलझा लेंगे।

मामा-मामी तलाक नहीं लेंगे। मुझे नहीं पता कि उनके बीच क्या हुआ है। हो सकता है कि मामा या मामी में से किसी ने कोई स्टेटमेंट दिया हो, जिसे अब बढ़ाया जा रहा है। वे लोग इतने साल से साथ रह रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस तरीके से उनका तलाक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |