महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिव मंदिरों में भीड़

महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिव मंदिरों में भीड़
नई दिल्ली। देशभर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर (महाकाल मंदिर) के पट मंगलवार रात 2.30 बजे खुले। सुबह 4 बजे मंगला आरती की गई। अगले 44 घंटे तक भक्त बिना अनुमति के भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मंगला आरती के बाद सुबह 3.30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए लगातार 69 घंटे के लिए खोला गया है। चारों पहर की आरती के दौरान भी श्री काशी विश्वनाथ महादेव का झांकी दर्शन चलता रहेगा। सप्तऋषि और श्रृंगार आरती नहीं होगी।

गुजरात में प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव मंदिर आज सुबह 4 बजे से लगातार 42 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला है। वहीं झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में 2 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यहां सुबह से भी भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग सेंटर पर महाशिवरात्रि को लेकर खास तैयारी की गई है। यहां शाम को भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |     आर.डी.कोचिंग का जेईई मेन्स सेशन-2 का रहा उत्कृष्ट परिणाम     |