दुर्ग में सहेली के घर बर्थ डे पार्टी मनाने गई थी नर्सिंग छात्रा, रात भर बनाए रखा बंधक; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में सहेली के घर बर्थ डे पार्टी मनाने गई थी नर्सिंग छात्रा, रात भर बनाए रखा बंधक; आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नर्सिंग छात्रा को रात भर बंधक बनाकर उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। छात्रा अपनी सहेली की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी धीरेंद्र साव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी दुर्ग में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा से पुरानी दोस्ती थी। छात्रा 15 अक्टूबर की शाम अपनी सहेली के घर बर्थडे पार्टी मनाने पहुंची थी। यहां उसकी मुलाकात धीरेंद्र से हुई। पार्टी मनाने के बाद धीरेंद्र उसे अपने साथ घर ले गया।

छात्रा का आरोप है कि वह जाने के लिए राजी नहीं थी। इसके बाद भी आरोपी उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506, 366, 342 और 376 के तहत केस दर्ज किया है।

परिजनों को दी घटना की जानकारी

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने घटना की रात उसे अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटी और सीधे अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |