रेलवे कर्मचारी से मोबाइल लूटा:गिरफ्तार बदमाश ने कबूली 21 फोन की चोरी

रेलवे कर्मचारी से मोबाइल लूटा:गिरफ्तार बदमाश ने कबूली 21 फोन की चोरी
इंदौर। इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी अकेले घूमने वाले लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल लूटता था। उसने यह अपराध अपने शौक और मौज-मस्ती के लिए किए। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति से लूटा फोन

टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक, विकास नगर निवासी हितेश मनेरिया, जो रेलवे में कर्मचारी हैं, वल्लभ नगर जैन मंदिर के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने अमन पुत्र धर्मेंद्र जैन, निवासी सुखलिया को पकड़ा, जिसके पास से करीब 21 चोरी के मोबाइल मिले। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

आरोपी की पहचान सीसीटीवी के जरिए हुई। पुलिस ने फुटेज अन्य थानों को भेजे, जहां हीरानगर पुलिस के जवानों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद अमन को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने चोरी के मोबाइल छिपाकर रखे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पहले भी कर चुका है लूट

अमन पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसने पुलिस को बताया कि वह चोरी के मोबाइल जेल रोड के कुछ व्यापारियों को बेचता था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन लोगों को मोबाइल बेचता था और उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |