एमपी में 50 हजार करोड़ का निवेश करेगा अवाडा ग्रुप

एमपी में 50 हजार करोड़ का निवेश करेगा अवाडा ग्रुप
भोपाल। भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली के एक होटल में MP-GIS 2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि एक दौर था जब, अगर राजनेता और उद्योगपति उद्योग की बात करे, तो यह संकट सामने आता था कि वोट कट जाएगा। इस राजनीतिक लाइन का संकट खड़ा होने से लोग बात करने से पीछे हटते थे, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। सीएम ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा नहीं देंगे, उद्योगपतियों से बात नहीं करेंगे, तो रोजगार कहां से आएगा?

सीएम यादव ने प्रदेश के विकास के साथ निवेश की परिस्थितियों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी निवेशक 24 और 25 फरवरी को भोपाल आएं और निवेश के लिए प्रस्ताव देकर उद्योग लगाएं। उन्होंने कहा कि भोपाल ऐसा है कि यहां आपको घूमते हुए टाइगर भी दिखाई दे सकते हैं।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर इन्वेस्टर्स से वन-टू-वन चर्चा भी की। साथ ही उन्हें भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्योता दिया।

सीएम बोले- अब अधिकारी भी भाषण देना सीख गए
सीएम डॉ. मोहन यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि उद्योगपतियों के साथ अब अधिकारी भी भाषण देना सीख गए हैं, लेकिन इसके पीछे उनकी सकारात्मक भावना है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में सभी प्रकार के उद्योगों के लिए असीम संभावनाएं विद्यमान हैं। मेरा उद्योगपतियों से आग्रह है कि आइए मध्यप्रदेश और निवेश की अनंत संभावनाएं खोजिए।

सीएम यादव ने एमपी में निवेश के फायदों पर जोर देते हुए कहा कि एमपी में जमीन की कीमत दिल्ली की 1/40 और मुंबई की 1/100 है। इसलिए जो निवेश करना चाहते हैं, वे खुद भी जमीन खरीद सकते हैं, जैसे अवाडा ग्रुप ने जमीन खुद खरीदने का काम किया है।

भारत तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है: यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा मौका देता है और उसका उपयोग करने के लिए दायरे भी बनाता है। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के चलते संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग-धंधों को बढ़ाकर ही भारत का भला हो सकता है। यह सोच प्रधानमंत्री की है। इसी सोच के साथ वे देश को लगातार आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |     विपुल शाह ने थिएटर में 10 रुपए से शुरुआत की     |     अमरनाथ यात्रा- पहली बार पहलगाम-बालटाल रूट पर जैमर लगाए जाएंगे     |     थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं     |     पाकिस्तानी जेल से कैदियों के बाद हेड कॉन्स्टेबल भी फरार     |     गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए     |     गंगा से जुड़ी महाभारत की कथा     |     ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन     |