नए स्पेस स्टेशन पहुंचे चीन के 3 अंतरिक्ष यात्री, बिताएंगे 183 दिन

नए स्पेस स्टेशन पहुंचे चीन के 3 अंतरिक्ष यात्री, बिताएंगे 183 दिन
बीजिंग। चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री शनिवार को चीन के नए स्पेस स्टेशन पर उतरे। इसे चीन के नए स्पेस प्रोग्राम में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। चीन के स्थानीय समय के मुताबिक रात 12 बजे के बाद मंगोलिया में गोबी रेगिस्तान में जियुकुयान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च 2F रॉकेट पर शेंझोऊ-13 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया।

लॉन्च के करीब 6:30 घंटे बाद यह स्पेसक्राफ्ट तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर उतरा। अंतरिक्ष यात्री यहां पर 183 दिन (करीब 6 महीने) रहेंगे और काम करेंगे। यह चीन का अब तक सबसे लंबा मिशन होगा। चीन की भाषा में तियांगोंग का मतलब जन्नत होता है।
इस क्रू में झाई झिगांग, वांग यापिंग और यी गुआन्फू शामिल हैं, जो स्टेशन की तकनीक को टेस्ट करेंगे और स्पेसवॉक करेंगे।
क्रू में एक महिला एसट्रोनॉट भी शामिल
इस क्रू में झाई झिगांग, वांग यापिंग और यी गुआन्फू शामिल हैं, जो स्टेशन की तकनीक को टेस्ट करेंगे और स्पेसवॉक करेंगे। झाई मिशन के कमांडर के रहेंगे। उन्होंने 2008 चीन की पहली स्पेसवॉक की थी। उन्हें चीन सरकार की तरफ से स्पेस हीरो की उपाधि दी गई है।

यी गुआन्फू के लिए यह पहला स्पेस मिशन होगा। वह फिलहाल मिलिट्री की एस्ट्रोनॉट ब्रिगेड में दूसरे लेवल के एस्ट्रोनॉट हैं। क्रू की महिला सदस्य वांग यापिंग ने 2013 में एक मिशन में हिस्सा लिया था, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया था। वह अंतरिक्ष में जाने वाली चीन की पहली महिला एस्ट्रोनॉट होंगी। वह स्पेसवॉक करने वाली भी पहली चीनी महिला होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     शादी की रात दूल्हे ने सुनी दुल्हन की साजिश     |     घर में खेलते समय विस्फोट, 4 बच्चे झुलसे     |     मां-बेटी की हत्या:धारदार हथियार से मारा     |     भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की     |     फिल्म ‘छोरी 2’ की एक्ट्रेस का खुलासा     |     PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की     |     महाराष्ट्र का चंद्रपुर सबसे गर्म, तापमान 44.6 डिग्री     |     ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे:88 साल की उम्र में निधन     |     IPL में KKR vs GT:सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट     |     घर के आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा     |