प्रीति जिंटा @50, एक साथ 34 लड़कियां गोद ली थीं

प्रीति जिंटा @50, एक साथ 34 लड़कियां गोद ली थीं

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल आज 50 साल की हो गई हैं। 28 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव प्रीति ने लगभग 38 फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले प्रीति एक मॉडल हुआ करती थीं। पिछले कुछ सालों से प्रीति फिल्मों से दूर हैं। एंटरप्रेन्योरशिप और सोशल कॉज में वे ज्यादा समय खर्च करती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की एक टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन हैं।

बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्रीति ने 2009 में एक साथ 34 लड़कियों को गोद लिया था। इनका सारा खर्च प्रीति ही उठाती हैं। प्रीति समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा से आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने एक बार सोशल मीडिया पर मांग की थी कि जो भी लोग रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देते हैं, उन्हें नपुंसक बना देना चाहिए। उन्होंने PM मोदी को भी टैग किया था।

प्रीति जिंटा ने एक बार अंडरवर्ल्ड के खिलाफ कोर्ट में आवाज भी बुलंद की थी। दरअसल, उनकी फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ को बनाने में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा था। यह बात स्टारकास्ट को पता नहीं थी। मामला खुला तो फिल्म के एक्टर्स को धमकियां मिलने लगीं। उस वक्त प्रीति इकलौती एक्ट्रेस थीं, जो कोर्ट में गवाही देने चली गई थीं।

प्रीति ने 2016 में अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से शादी की। दोनों के जुड़वां बच्चे हैं, जिनका नाम जिया और जय है। कई साल से इंडस्ट्री से दूर प्रीति अब जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म ‘लाहौर 1947’ से वापसी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     10 MAY 2025     |     पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द:अस्पताल में 50 बिस्तरों की विशेष व्यवस्था     |     हथियारबंद युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी     |     CM बोले- भारत की तरफ देखने वालों का सत्यानाश होगा     |     भोपाल में भारत माता की सामूहिक आरती, तिरंगा यात्रा निकाली     |     कंगना बोलीं- जम्मू को निशाना बनाया:रणवीर सिंह बोले- कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं     |     पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी     |     अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- जंग रोकना हमारा काम नहीं     |     पाकिस्तान सुपर लीग कराने से दुबई का इनकार     |     अकेलेपन से बढ़ रही मानसिक बीमारियां:अपने मन को दोस्त बनाइए, दुश्मन नहीं     |