बैतूल की भारत भारती संस्था को मिला राष्ट्रीय महात्मा गाँधी सम्मान

बैतूल। गणतन्त्र दिवस को रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने साहित्य, कला, संस्कृति, समाजसेवा के क्षेत्र में सुदीर्घ साधना एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभूतियों को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।
इस हेतु बैतूल की भारत भारती शिक्षा समिति को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय सम्मान गांधी जी के आदर्शों के अनुरूप शिक्षा स्वास्थ्य, जल, कृषि, युवा विकास, पर्यावरण, कला संस्कृत के आदर्श सिद्धांतों के साथ, ग्राम विकास, सामाजिक समरसता तथा स्वावलंबन, समाज निर्माण के कार्यों के लिए निरंतर कई वर्षों से बेहतर कार्य करने हेतु वर्ष 2023
का अलंकरण प्रदान किया।
यह सम्मान जल प्रहरी, भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव श्री मोहन नागर व विद्या भारती के प्रान्त सह संगठन मन्त्री श्री अनिल अग्रवाल राज्यपाल के हाथों ग्रहण किया ।
इस अवसर पर सन्देश वाचन में भारत भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई।
राज्यपाल माननीय श्री मंगुभाई पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी बहुरंगी लोक जीवन की मान्यताएं, नैतिक मूल्य और जीवन दर्शन, हजारों वर्षों की हमारी लोक संस्कृति की निरंतरता का विशाल खजाना है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन कला, संस्कृति के विभिन्न स्वरूपों और आयामों की निरंतरता को पीढ़ी दर पीढ़ी प्रवाहित करते हैं। हमारी सांस्कृतिक विविधताओं में निहित भावनात्मक एकता से परिचय करा कर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीयता को मज़बूत बनाते हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने युवाओं से अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए जनजातीय सेनानियों के अदम्य शौर्य, साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध होने का आव्हान किया। उन्होंने समाजसेवा में कार्य कर रही संस्थाओं को बधाई दी।
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने भारत भारती के सचिव मोहन नागर ने कहा कि यह संस्था के लिए गौरव के क्षण हैं । इसके लिए संस्था के कार्यकर्ताओं की सुदीर्घ साधना, जनजाति शिक्षा, समाजसेवा तथा जल व पर्यावरण संरक्षण में सतत कार्य का परिणाम है।
अब संस्था की जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। भारत भारती संस्था अब मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार करेगी।
इस अवसर पर देश के अनेक मूर्धन्य विद्वानों, समाजसेवी संस्थाओं को राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     14 MAY 2025     |     बोरगांव में वन विभाग की कार्रवाई:4 आरोपियों के घर से 50 हजार की अवैध सागौन लकड़ी जब्त     |     अपराधियों की जानकारी में जाति का उल्लेख न करें अफसर     |     इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख ठगे     |     16 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा     |     PM मोदी के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड     |     जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर:तीनों शोपियां के थे     |     सऊदी पहुंचे ट्रम्प ने प्रिंस सलमान की तारीफ की     |     विराट की बदौलत क्रिकेट को मिली शोहरत:टी-20 युग में टेस्ट को बेस्ट बनाया     |     वृष संक्रांति 14 मई को:सूर्य का वृष राशि में प्रवेश, सूर्य को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत     |