2 साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी गाड़ी; मां की गोद में निकली जान

2 साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी गाड़ी; मां की गोद में निकली जान
ग्वालियर। कचरा गाड़ी ने ग्वालियर में एक बच्ची की जान ले ली। घटना कैलाश टॉकीज गंगवाल कोठी के पास की है। कचरा फेंकने आई मां के पीछे-पीछे अंशुल अग्रवाल की 2 साल की बेटी कायु अग्रवाल भी आ गई थी। ड्राइवर को साइड में खड़ी बच्ची दिखी नहीं और उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी। पहला पहिया, फिर पिछला पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया। हादसा पास की बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। ड्राइवर को लगा कि कुछ पहिए के नीचे आया है, उसने गाड़ी को रोका, लेकिन तब तक पिछला पहिया भी उसके ऊपर से गुजर गया। गाड़ी को रोककर ड्राइवर युसूफ खान ने बच्ची को उठाकर उसकी मां की गोद में दे दिया और गाड़ी लेकर भाग निकला।

यह खबर विचलित करने के साथ ही सतर्क करने वाली भी है। मध्यप्रदेश के कोई भी शहर ऐसा नहीं है जहां सुबह कचरा गाड़ियां गली-गली नहीं आती हों और आवाज सुनते ही बच्चे दौड़कर बाहर आते ही हैं। ड्राइवर की लापरवाही के साथ सतर्कता की कमी से एक बच्ची की जान चली गई। बच्ची घर के सामने खड़ी हुई कचरा गाड़ी के सामने अचानक आ गई और ड्राइवर ने उसे देखा ही नहीं। सीधे गाड़ी आगे बढ़ा दी और यह हादसा हो गया। मां की गोद में ही कुछ देर तड़पने के बाद मासूम की जान निकल गई।

कुछ देर फड़फड़ाए हाथ-पैर, फिर हो गई शांत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की मां नेहा अग्रवाल उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए दौड़ी। कायु तड़प रही थी और जोर-जोर से अपने हाथ-पैर फड़फड़ा रही थी। कुछ देर बाद वह शांत हो गई। परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां को मलाल, काश! बेटी पर ध्यान रहता…
घटना के समय गाड़ी तेज रफ्तार में नहीं थी, बस कमी थी तो सतर्कता की। बच्ची की मां नेहा जब कचरा फेंकने आई तो उनकी बेटी भी साथ आ गई। कचरा डालने के बाद उन्हें बच्ची नहीं दिखी। ड्राइवर भी पीछे देख रहा था। जैसे ही उसने गाड़ी स्टार्ट कर आगे बढ़ाई हादसा हो गया। नेहा को यही मलाल है कि काश वह अपनी बच्ची पर ध्यान रखती तो यह हादसा नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |